ताजा खबर
IIM अहमदाबाद का ग्लोबल GMP प्रोग्राम शुरू, सीनियर प्रोफेशनल्स के लिए मौका   ||    अहमदाबाद के रेवड़ी बाजार में भीषण आग, कई दुकानें जलकर खाक   ||    प्लास्टिक वेस्ट प्रबंधन में अहमदाबाद मॉडल की हाई कोर्ट ने की सराहना   ||    अहमदाबाद विमान हादसे के बाद बोइंग 787 की सुरक्षा पर उठे सवाल   ||    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हल्दिया बल्क टर्मिनल राष्ट्र को किया समर्पित, पूर्वी तट की लॉजिस्टिक्स ...   ||    गैस संकट का असर: अहमदाबाद के एलडी इंजीनियरिंग कॉलेज मेस में लकड़ी के चूल्हे पर बनने लगा खाना   ||    अहमदाबाद में बुजुर्ग महिला से 47.35 लाख की साइबर ठगी, एनपीसीआई अधिकारी बनकर किया फोन   ||    गोवा ड्रग्स केस में ऑनलाइन सेक्स रैकेट का खुलासा, अहमदाबाद से जुड़े तार   ||    कटिहार के ग्रामीण इलाकों में गैस संकट, कई प्रखंडों में ठप हुई सप्लाई   ||    मेड इन इंडिया बुलेट ट्रेन दौड़ेगी मुंबई-अहमदाबाद रूट पर, 2027 तक शुरू होने की उम्मीद   ||   

अहमदाबाद के रेवड़ी बाजार में भीषण आग, कई दुकानें जलकर खाक

Photo Source : Google

Posted On:Wednesday, March 18, 2026

अहमदाबाद न्यूज डेस्क: अहमदाबाद के पांचकुवा रेवड़ी बाजार इलाके में बुधवार को भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। यह शहर के सबसे व्यस्त व्यापारिक क्षेत्रों में से एक माना जाता है।

अधिकारियों के मुताबिक, आग की चपेट में कम से कम 5 से 6 दुकानें आ गईं। आग बढ़ने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड को अलर्ट किया गया।

मौके पर 10 से ज्यादा दमकल गाड़ियां पहुंची हैं और आग पर काबू पाने के लिए तेजी से राहत और बचाव कार्य जारी है।

अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन दुकानों में रखे बड़े पैमाने पर सामान के कारण भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

रेवड़ी बाजार कपड़ा कारोबार के लिए जाना जाता है, ऐसे में आग के फैलने का खतरा भी बना हुआ है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है और मामले की जांच की जा रही है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.